प्रतापनगर के पडिया में बना आधुनिक मिनी खेल स्टेडियम


देहरादून। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की पट्टी रैका के पडिया में लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मिनी खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। 80 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा यह मैदान क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा खेल मैदान है। वर्ष 2017 में उत्तराखंड सरकार के युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा स्वीकृत इस योजना का निर्माण कार्य भारतीय सहकारी विकास निर्माण निगम द्वारा पूरा किया गया।
विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अब जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं भी यहीं आयोजित की जा सकेंगी। यह मैदान खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!