स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्रवासियों संग खेली फूलों और रंगों की होली

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
आदर्श टिहरीनगर, जमालपुर कलां, भोगपुर पंचपुरी और लालढांग में आयोजित कार्यक्रमों में स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों के साथ फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली किसान, मजदूर और सभी वर्गों के लिए आनंद और एकता का संदेश लेकर आती है। इस अवसर पर विभिन्न मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
