हरिद्वार हाईवे पर युवक की दर्दनाक मौत, होली पर परिवार में शोक
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। होली पर छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की हरिद्वारकृनजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि रविवार की रात कुछ लोग श्रीनगर से दो वाहनों में सवार होकर होली की छुट्टी के लिए अपने घर जा रहे थे। कांगड़ी स्थित होटल में चाय पीने के बाद एक युवक वहां से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि किसी का मन्नत ढाबे के समीप एक्सीडेंट हुआ है वहां जाकर देखा तो उनके साथ का ही युवा मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने संजय उम्र 36 पुत्र भगवाना सिंह, निवासी ग्राम गांगूवाला, पोस्ट सिकंदरपुर बसी बिजनौर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!