पुलिस की अपील: शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं होली

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। देहरादून पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के दौरान पूर्व में हुए विवादों का परीक्षण कर संभावित अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति बैठकों का आयोजन कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
सुरक्षा के लिए जनपद को 3 सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 उप-सेक्टर में विभाजित किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल, मोबाइल दल और पीसीआर वाहन तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया की 247 निगरानी की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से हुड़दंग से बचते हुए जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।