पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वादी हर्ष कुमार निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा की हीरो स्प्लेंडर प्लस (एचआर 97-1241) सहारा औद्योगिक क्षेत्र परिसर से चोरी हुई थी, जिस पर थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिर की सूचना पर सभावाला रोड से अभियुक्त आशिक (25) निवासी महमूदनगर शंकरपुर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी हाल ही में जेल से छूटा था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!