होली मिलन के साथ विराट हास्य कवि सम्मेलन में लगे ठहाके


हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम चंद्राचार्य चौक स्थित भोज सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हास्य कवियों सीमा वैष्णव डोबल, जितेंद्र प्रीतम, गुड्डू शादीशुदा, विजय चौबे और मंजू शाक्य ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने और मिलावटी व नकली रंगों से बचने की अपील की। विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान ने होली को आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व बताया। कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन प्रतिवर्ष होली, दीपावली और जन्माष्टमी जैसे पर्व धूमधाम से मनाता है। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!