बुद्ध की नहीं, धर्मयुद्ध की सनातन भूमि है भारत: साध्वी पूर्णाम्बा
देहरादून/वाराणसी। साध्वी पूर्णाम्बा ने कहा कि भारत को केवल शांति का प्रतीक बताना उसकी व्यापक सनातन परंपरा को सीमित करना है। उन्होंने कहा कि जब समाज में कुरीतियाँ बढ़ीं, तब गौतम बुद्ध ने अहिंसा का मार्ग दिखाया, किंतु भारत की पहचान केवल उसी तक सीमित नहीं है।
उन्होंने भगवत गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञतपेीदं ने अर्जुन को धर्म की रक्षा हेतु युद्ध का उपदेश दिया। उनके अनुसार, सनातन परंपरा में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष को धर्म माना गया है। भारत शांति और शक्ति, शास्त्र और शस्त्र, दोनों के संतुलन का राष्ट्र है।
