देहरादून-डोईवाला परिवहन सेवा पर स्मार्ट सिटी से रिपोर्ट तलब
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में 92 शिकायतें दर्ज हुईं। भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आर्थिक सहायता, उपचार व शुल्क माफी जैसे मामलों पर डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एचडीसी कॉलोनी में निर्माण गुणवत्ता खराब मिलने पर अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोका गया। वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े उत्पीड़न मामलों में ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ व भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड प्रकरण में तत्काल जांच को कहा गया। मोहकमपुर क्षेत्र की सड़कों व विद्युत समस्याओं पर 10 मार्च तक रिपोर्ट मांगी गई। देहरादून-डोईवाला इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ न होने पर स्मार्ट सिटी प्रबंधन से 17 मार्च तक विस्तृत आख्या तलब की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!