छात्रों को दिया मानवाधिकार जागरूकता का संदेश

देहरादून। नेशनल ह्यूमन राइटस कमेटी के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जीजीआईसी कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी और दून मेडिकल कॉलेज में संवाद किया।
प्रो. त्रिपाठी ने पोक्सो अधिनियम, स्वच्छता, आत्मरक्षा और जेंडर समानता पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने 8 मार्च और 5 जून को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। दून मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बेहतर संवाद पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!