विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, 66.62 प्रतिशत मैपिंग पूर्ण

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदांडे ने नगर निगम सभागार देहरादून में जनपद की 10 विधानसभाओं में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा की। उन्होंने ईआरओ को निर्देश दिए कि बीएलओ के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें तथा जिन बूथों पर मैपिंग प्रतिशत कम है, वहां तहसील स्तर से कार्मिक लगाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
बैठक में बताया गया कि जिले में 66.62 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। चकराता में 99.03 प्रतिशत, विकासनगर 70.47, सहसपुर 71, धर्मपुर 56.94, रायपुर 62.64, राजपुर 61.19, देहरादून कैंट 61.36, मसूरी 63.52, डोईवाला 70 तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। अधिकारियों को समयबद्ध व प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
