थलीसैंण को 25.32 करोड़ की सौगात, उप जिला चिकित्सालय का हुआ शिलान्यास

थलीसैंण। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र में 2532.66 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय थलीसैंण व उप स्वास्थ्य केंद्र मरोड़ा के भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रवेश द्वार, बस स्टैंड पार्क व नगर पंचायत कैन्यूर थलीसैंण भवन का उद्घाटन भी हुआ। विभिन्न विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय व शौचालय निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही एचपीवी टीकाकरण शिविर का शुभारंभ कर बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश दिया गया।
