जनता मिलन में सीडीओ ने दिए साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश


पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति, राशन वितरण, खेल मैदान विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से जुड़े मुआवजा प्रकरण और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संबंधी करीब आधा दर्जन शिकायतें दर्ज हुईं।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण पर की गई कार्रवाई की आख्या आगामी सोमवार को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। पेयजल व राशन संबंधी शिकायत पर स्थलीय जांच, मुआवजा प्रकरण में आवश्यक मार्गदर्शन तथा इंडोर बैडमिंटन हॉल के फर्श की गुणवत्ता पर संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से पारदर्शिता और तत्परता बरतने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!