रुद्रप्रयाग में हर्बल रंग बना रहे स्वयं सहायता समूह

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को जनपद रुद्रप्रयाग में मजबूती मिल रही है। महिला स्वयं सहायता समूह प्राकृतिक व हर्बल रंग तथा होली की गुजिया तैयार कर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। जवाड़ी, कुमोली, मायकोटी और ऊखीमठ क्षेत्र की महिलाएं पालक, हल्दी, चुकंदर व गेंदा फूल से विभिन्न रंग बना रही हैं, जिनकी स्थानीय बाजारों व हिलान्स आउटलेट पर अच्छी मांग है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रशिक्षण के बाद महिलाएं गांवों में ही उत्पादन कर आय बढ़ा रही हैं। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक अनूप कुमार ने स्वदेशी रंगों के उपयोग की अपील की।
