जनता मिलन में 30 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण


रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में मोबाइल कनेक्टिविटी, पेयजल कनेक्शन, क्षतिग्रस्त आवास, भू-धंसाव, सड़क सुरक्षा एवं छात्रावास भवन को कब्जामुक्त कराने जैसे मुद्दे उठे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शिकायतों के त्वरित समाधान और शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से सूचना देने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में 142 शिकायतें लंबित पाई गईं, जबकि जनवरी 2025 से फरवरी 2026 तक 3150 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!