90 डेसिबल से अधिक ध्वनि के दुष्प्रभावों की दी जानकारी


पौड़ी। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग पौड़ी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगर क्षेत्र कोटद्वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की थीम “समुदायों से कक्षाओं तक सभी के लिए श्रवण देखभाल” रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के कान और मुख की जांच की गई। ऑडियोलॉजिस्ट संजय ने 90 डेसिबल से अधिक ध्वनि के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तेज शोर से बचाव, ईयर प्लग के उपयोग और कान में नुकीली वस्तु न डालने की सलाह दी। एनसीडी कंसलटेंट श्वेता गुसाईं ने प्रारंभिक जागरूकता को आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!