जनता दरबार में 29 शिकायतें दर्ज, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


नई टिहरी। जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जनपदवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो पेयजल, विद्युत, ग्राम पंचायत, वन एवं अन्य विभागों से संबंधित थीं। सीएम हेल्पलाइन व जन समर्पण पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण तथा पोर्टल पर अद्यतन जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। विभिन्न विकासखंडों से मुआवजा, नहर मरम्मत, पेयजल टैंक भुगतान, अत्यधिक जल बिल, राशन कार्ड, जॉब कार्ड और अवैध कब्जे से जुड़े प्रकरण सामने आए। सभी मामलों में संबंधित विभागों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!