पुलिस ने 1.04 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

पौड़ी। जनपद पौड़ी में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार को भीमगोड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या यूके 08 बीजे 4420 पर सवार दो संदिग्धों की तलाशी में कुल 1.04 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मेनपाल उर्फ मोनू के कब्जे से 503 ग्राम तथा राजकुमार से 501 ग्राम चरस मिली। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सीज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
