पुलिस ने बरामद की चोरी की एक्टिवा, किशोर संरक्षण में

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी का पुलिस ने खुलासा करते हुए वाहन बरामद कर लिया है। मामले में 14 वर्षीय विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 27 फरवरी 2026 को गुरुद्वारा रोड स्थित घर के बाहर से स्कूटी चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत 01 मार्च को दर्ज कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जांच के दौरान संदिग्ध किशोर को बिना नंबर प्लेट की स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की। पुलिस टीम ने स्कूटी व नंबर प्लेट बरामद कर ली है।
