होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, 135 नमूने जांच को भेजे


पौड़ी। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। जनपद में मिठाई, दूध, दुग्ध उत्पाद और फलों के रस सहित 135 खाद्य व पेय पदार्थों के नमूने जांच हेतु रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त पी.सी. जोशी ने बताया कि बाजारों में बढ़ती मांग के मद्देनज़र लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मानकों का उल्लंघन करने पर पांच कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की स्वीकृति दी गई है। उपभोक्ताओं से पैकेट पर निर्माण तिथि, अंतिम उपयोग तिथि व रसीद अवश्य जांचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!