बीडीसी बैठक में 28 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। विकासखंड द्वारीखाल में क्षेत्र पंचायत बीडीसी की बैठक ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें लोक निर्माण, पेयजल और विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। सड़क मरम्मत, जलापूर्ति बाधित होना और बिजली आपूर्ति में अनियमितता प्रमुख मुद्दे रहे। उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने अधिकारियों को सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
