Central India Regional Council के अंतर्गत में सत्र 2026–27 में नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया
हरिद्वार The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) की हरिद्वार शाखा, जो Central India Regional Council (regional council of icai) के अंतर्गत कार्यरत है, में सत्र 2026–27 हेतु नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दिनांक 01 मार्च 2026 से विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
सत्र 2026–27 के लिए पदाधिकारियों का विवरण निम्नानुसार है—
•अध्यक्ष: सीए अंकुर अग्रवाल
•उपाध्यक्ष: सीए सुमीत कुमार शर्मा
•सचिव: सीए प्रखर गुप्ता
•कोषाध्यक्ष: सीए वासु अग्रवाल
•तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष: सीए चन्द्र शेखर
•सीआईसीएएसए (CICASA) चेयरमैन: सीए अनमोल गर्ग
नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति ने शाखा के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के हित में उच्च पेशेवर मानकों, नैतिक मूल्यों तथा ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। समिति द्वारा वर्ष भर में विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएं, कर एवं लेखा संबंधी कार्यक्रम तथा छात्र उन्मुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
नई समिति ने सीए चन्द्र शेखर जी की अध्यक्षता में पूर्व कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं शाखा के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रबंधन समिति
हरिद्वार शाखा (CIRC)
आईसीएआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!