होली मिलन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

लंबगांव। संस्कृति विभाग एवं नरेंद्र गढ़वाल लोक कला एवं संस्कृति संस्थान द्वारा भैरव देवता मंदिर प्रांगण, भरपूरियागांव में होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों और लोक प्रस्तुतियों से वातावरण को रंगमय बना दिया। भरपूरियागांव से पुजारगांव होते हुए मंदिर प्रांगण तक अबीर-गुलाल के साथ रैली निकाली गई और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया गया।
