तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दी जनजगणना की जानकारी

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जिले में आगामी जनगणना-2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 2011 के बाद यह पहली मोबाइल एप आधारित जनगणना होगी, जिसमें डेटा संकलन स्मार्टफोन से किया जाएगा। मकान सूचीकरण का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक और मुख्य जनसंख्या गणना 9 से 28 फरवरी 2027 तक होगी। अधिकारियों को हाउस लिस्टिंग, जिओ-टैगिंग और डेटा सटीकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
