“हंस मित्र आभार कार्यक्रम” में 1700 का हुआ परीक्षण

उत्तरकाशी/पुरोला। हंस फाउंडेशन ने जनपद उत्तरकाशी के जखोल गांव में निःशुल्क हंस क्लीनिक और नेत्र चिकित्सा शिविरों के माध्यम से 1700 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं 200 से अधिक सफल नेत्र सर्जरी कराई। इस प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 1 मार्च 2026 को आईएसबीटी कॉम्प्लेक्स पुरोला में “हंस मित्र आभार कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के और विस्तार की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!