होली व रमजान पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट

उत्तरकाशी। होली और रमजान पर्व को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस ने पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में विभिन्न थाना/कोतवालियों में समुदाय के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
बैठकों में सभी से आपसी सम्मान, मर्यादित एवं सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने, नशे में वाहन न चलाने और सार्वजनिक शांति भंग न करने का आग्रह किया गया। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, संवेदनशील स्थानों पर सतत गश्त की जा रही है और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ संदेशों पर नजर रखी जा रही है।
