त्योहारों पर शांति बनाए रखने को लेकर चमोली पुलिस सतर्क


श्रीनगर गढ़वाल। रमजान माह और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए चमोली पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर सभी थानों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर समन्वय बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, ग्राम सुरक्षा समिति, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया।
सभी से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने चेताया कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!