ज्योतिर्मठ में गौशाला के पास लगी आग, पाया काबू


चमोली। ज्योतिर्मठ के जीरो बैण्ड में मोहित सकलानी की गौशाला के आसपास घास और उपलों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट ज्योतिर्मठ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और होजरील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। लगातार प्रयासों से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया और उसे पूर्णतः बुझा दिया गया। समय रहते कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।
घटनास्थल पर गढ़वाल स्काउट्स, गढ़वाल राइफल और डिफेंस फायर सर्विस के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। फायर स्टेशन अधिकारी हरी सिंह, लीडिंग फायरमैन प्रदीप त्रिवेदी, चालक कुलदीप सिंह, राकेश गौड़, फायरमैन हरदीप शाह, रोहित तिवारी, वीरेंद्र रावत, आरती राधा और मोनिका ने इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!