माजरी में द सिंडिकेट टी-20 कप का शानदार आगाज़


हरिद्वार। डोईवाला के माजरी स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के ग्रांट ग्राउंड में द सिंडिकेट टी-20 कप सीजन फर्स्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले मुकाबले में द सिंडिकेट 11 और हिमालयन स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। द सिंडिकेट 11 ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 190 रन बनाए। जवाब में हिमालयन स्ट्राइकर्स को 191 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन अंततः द सिंडिकेट 11 ने जीत हासिल की।
मैदान पर खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य आपसी सौहार्द बढ़ाना और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!