प्रधानाचार्य विभोर को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के राजकीय इण्टर कालेज न्यूली अकरी, विकासखण्ड कीर्तिनगर में पदस्थ प्रधानाचार्य विभोर बहुगुणा के सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय अभिभावकों ने भावभीनी विदाई दी। उन्होंने 24 सितंबर 1990 से 28 फरवरी 2026 तक विभिन्न विद्यालयों में लगभग 35 वर्षों की सेवा दी। बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदाई समारोह में उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी और क्षेत्रीय अभिभावक उपस्थित थे।
