पुलिस ने इनामी आरोपी को बिजनौर से दबोचा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में कोटद्वार पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने 3000 के इनामी आरोपी सोनू शर्मा को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल सूचना के आधार पर रविवार को उसे दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद चपराना, उप निरीक्षक सुशील चौधरी और हेड कांस्टेबल करन यादव शामिल थे। पुलिस ने कहा कि वांछित और इनामी आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!