प्रदेश के हर ब्लॉक में तैनात होंगे रेडियोलॉजिस्ट और टैक्नीशियन


श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर बेस चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में रेडियोलॉजिस्ट और टैक्नीशियन तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में महिला डॉक्टर भी तैनात की जाएगी, ताकि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए अन्यत्र न जाना पड़े।
मंत्री ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज अपने नज़दीकी ब्लॉक अस्पताल में जांच करवा सकेंगे। इस पहल से प्रदेश को पूरे भारत में पहला राज्य बनने का अवसर मिलेगा, जहां हर ब्लॉक में स्वास्थ्य संबंधी ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!