कीर्तिनगर में पेयजल योजनाओं का शिलान्यास


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने विकासखंड कीर्तिनगर में दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। नैथाना में 10.12 लाख रुपये की लागत से लघु नलकूप बोरिंग तथा पंप भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। वहीं जाखणी क्षेत्र में 81.26 लाख रुपये की लागत से लघु नलकूप योजना का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर नैथाना, जाखणी और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने योजनाओं के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!