भूस्खलन प्रभावित 12 परिवारों को पुनर्वास हेतु 4.25 लाख प्रति परिवार स्वीकृत


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल जनपद पौड़ी गढ़वाल में गत वर्ष अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन से प्रभावित 12 परिवारों के विस्थापन व पुनर्वास के लिए शासन ने प्रति परिवार 4.25 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। विकासखंड पाबौ की ग्राम सभा सैंजी (7) व बुरांसी (2) तथा विकासखंड पौड़ी के ग्राम रैदुल (3) के आवास क्षतिग्रस्त हुए थे।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने भूगर्भीय सर्वेक्षण व वैकल्पिक भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे पुनर्वास नीति-2021 के तहत स्वीकृति मिली। सहायता से प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर नए आवास बना सकेंगे। प्रशासन ने इसे आपदा प्रभावितों के सम्मानजनक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!