पुलिस ने 482 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने रविवार को अम्बाडी क्षेत्र में चेतना क्लब ग्राउंड के पास हैदर उर्फ जग्गा (27) निवासी अम्बाडी को 230 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर चोरी, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्करी व गुण्डा एक्ट सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वहीं, कोतवाली डोईवाला पुलिस ने लालतप्पड़ क्षेत्र से राहुल उर्फ लक्की (21) निवासी पंचवटी कॉलोनी को 252 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में भी तस्करी व अन्य मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।