चेकिंग के दौरान वीडियो बनाना पड़ा महंगा, दो युवक हिरासत में
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना बसंत विहार पुलिस बल्लीवाला चौक पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों को बिना हेलमेट व वैध दस्तावेजों के वाहन चलाते हुए रोका गया। चालान की कार्रवाई के दौरान दोनों ने अनावश्यक वीडियो बनाकर भ्रामक टिप्पणियां कीं और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दबाव बनाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
बार-बार समझाने के बावजूद आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने दोनों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया तथा वाहन को मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान फिरोज खान निवासी कोटद्वार, पौड़ी और अशरफ अहमद निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!