पुलिस का नशा विरोधी अभियान, एक हिरासत में

देहरादून। पछवादून क्षेत्र में ‘ड्रग फ्री अभियान’ के तहत कुल्हाल चौकी पुलिस ने कुंजा ग्रांट गांव में नशा बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज जावेद हसन के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।
