स्कूटी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार


देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 28 फरवरी 2026 को ओल्ड डालनवाला निवासी जितेन्द्र सिंह नेगी ने उनकी स्कूटी (यूके-07-एएफ-3612) चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
रविवार को कॉन्वेंट रोड मजार के पास से मो. नईम (19) और रमन सिंह (20) को चोरी की स्कूटी सहित पकड़ा गया। बरामद वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उ0नि0 जयपाल सिंह, उ0नि0 संदीप चौहान सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!