अपर उप निरीक्षक सत्यवीर का आकस्मिक निधन

देहरादून। कोतवाली कैंट में नियुक्त अपर उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे तथा हाल ही में ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
