युवा संसद में युवाओं को जागरूक रहने का दिया संदेश
चमोली। शनिवार को मेरा युवा भारत चमोली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह खत्री ने लोकतंत्र की मजबूती हेतु युवाओं को जागरूक रहने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. एम.पी. नागवाल ने कहा कि लोकतंत्र की शुरुआत व्यक्तिगत जीवन से होती है और प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें ऐश्वर्या, मनीषा, विपिन, नेहा जोशी और मंजेश नेगी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। चयनित प्रतिभागी अब देहरादून में जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
