चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संदीप सैनी ने की। इसमें हरिद्वार व रुड़की के परिवहन अधिकारी और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड और यात्रा पंजीकरण पर चर्चा की गई। यूनियनों ने 24 घंटे पंजीकरण कैंप, बाहरी वाहनों पर नियंत्रण और अवैध एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रिप कार्ड निरस्तीकरण प्रक्रिया सरल की गई है तथा चेकपोस्ट व्यवस्था को सुगम बनाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया गया।
