श्री रघुवीर भवन में मनाया गुरुजन स्मृति महोत्सव


हरिद्वार। हरिद्वार स्थित श्री रघुवीर भवन में साकेतवासी महंत दयाराम दास जी महाराज की पावन स्मृति में दशम स्मृति महोत्सव एवं विशाल संत भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि गुरु स्मृति महोत्सव श्रद्धा, समर्पण और दिव्य प्रेम का अनुपम संगम है, जो जीवन में आध्यात्मिक जागरण की ज्योति प्रज्वलित करता है। महंत प्रमोद दास जी ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। गंगा तट पर भजन, कीर्तन और सत्संग से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अनेक संत महापुरुषों की उपस्थिति में भंडारे का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!