लक्सर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर आमदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 26 फरवरी को पीड़िता की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विशेष टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!