विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल

हरिद्वार। सुल्तानपुर आदमपुर के टिक्कमपुर स्थित जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मो. शहजाद उपस्थित रहे।
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने वायरलेस विद्युत संचार, सड़क सुरक्षा, भूकंप अलार्म, चंद्रयान-3, सौर ऊर्जा व जल संरक्षण जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने साधारण सामग्री से मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अतिथियों ने प्रतिभा की सराहना की। प्रधानाचार्य पुनीत ने कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाना है।
