श्रीनगर गढ़वाल में यातायात सुधार को निगम सख्त
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम श्रीनगर ने सख्त कदम उठाए हैं। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में नर्सरी रोड, बहुगुणा मार्ग, तिवाड़ी मोहल्ला और पौड़ी रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
महापौर आरती भंडारी ने कहा कि शहर को जाममुक्त बनाना प्राथमिकता है। अब वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग में खड़ा करना होगा, अन्यथा नियमानुसार चालान किया जाएगा। नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!