देहरादून में जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने गुंडा अधिनियम में जिला बदर किए गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त जगवीर सिंह नेगी, निवासी नंदनी कॉलोनी बालावाला, को महाराणा प्रताप चौक रायपुर से पकड़ा गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, किंतु वह निर्धारित अवधि से पूर्व ही जनपद सीमा में वापस आ गया। आदेशों की अवहेलना करने पर थाना रायपुर में धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!