त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अराजक तत्वों को चेतावनी
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बालेश बेनीवाल,
देहरादून। आगामी होली और ईद पर्व तथा रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में सर्वधर्म के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की।
पुलिस ने अपील की कि त्यौहार मिलजुलकर मनाएं और कोई नई परंपरा प्रारंभ न करें। सोशल माध्यमों पर निगरानी रखते हुए शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपस्थित नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!