डॉ. चंडी प्रसाद को मिली चीफ कंट्रोलर ऑफिसर की जिम्मेदारी


देहरादून। सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल को परिषदीय परीक्षा 2026 की संस्कृत उत्तर पुस्तिकाओं के निष्पक्ष व पारदर्शी मूल्यांकन हेतु चीफ कंट्रोलर ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव परीक्षा परिषद पद्माकर मिश्र द्वारा जारी आदेश में पारदर्शी मूल्यांकन पर जोर दिया गया है। डॉ. घिल्डियाल ने कहा कि परीक्षार्थियों की मेहनत का उचित फल सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने गुरु राम राय संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मूल्यांकन कार्य 6 मार्च से प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!