विज्ञान एवं अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में “विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत की उत्प्रेरक” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के संरक्षक निदेशक प्रो. के.के. शुक्ला रहे। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत तथा उन्नत पदार्थ एवं प्रक्रिया अनुसंधान संस्थान के निदेशक टी. भास्कर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विज्ञान एवं अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को नवाचार और शोध के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
