नगर निगम श्रीनगर में धूमधाम से मनाया होली मिलन


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित अधिकारी, पार्षदगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि होली प्रेम, एकता और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!