रुद्रप्रयाग के 12 शिशु-विद्या मंदिरों में डिजिटल पहल


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के 12 शिशु एवं विद्या मंदिरों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से प्लैनेट स्कूल संस्था द्वारा डिजिटल सहायता प्रदान की गई। इस पहल के तहत प्रत्येक विद्यालय को 5 कंप्यूटर, 2 डिजिटल पैनल, स्मार्ट कक्षा, स्पीकर, प्रिंटर और वेबकैम उपलब्ध कराए गए। साथ ही बस्ता रहित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए थीम आधारित कक्षाएं विकसित की गईं। संस्था के निदेशक अभिषेक वर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीकी सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!